Travel Utility: ट्रेन टिकट वेटिंग में है? जानें 'विकल्प' स्कीम के जरिए कैसे पा सकते हैं कन्फर्म टिकट
Alternate Train Accommodation Scheme ATAS:भारतीय रेलवे में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए 'कन्फर्म टिकट' पाना काफी मुश्किल होता है। अगर त्योहारों और छुट्टियों के सीजन की बात करें तो वेटिंग लिस्ट और अधिक हो जाती है। ऐसी स्थिति में रेलवे की 'विकल्प' योजना आपको कंफर्म टिकट दिलाने में काफी मदद कर सकता है। आधिकारिक तौर पर इसे 'अल्टरनेट ट्रेन अकोमोडेशन स्कीम' (ATAS) भी कहा जाता है। रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर आपकी टिकट वेटिंग में रह जाती है, तो इस स्कीम के तहत आपको उसी रूट की दूसरी ट्रेनों में खाली सीट आवंटित की जा सकती है। बहुत से यात्री इस सुविधा से अनजान रहते हैं और चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसिल होने पर परेशान होते हैं। टिकट बुक करते समय विकल्प स्कीम का चुनाव करने से आपकी कन्फर्म सीट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आइए विस्तार से समझते हैं कि आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:05 IST
Travel Utility: ट्रेन टिकट वेटिंग में है? जानें 'विकल्प' स्कीम के जरिए कैसे पा सकते हैं कन्फर्म टिकट #Utility #International #IrctcVikalpSchemeRules2026 #GetConfirmedTrainTicketFromWaitingList #HowToUseVikalpInIrctcApp #AlternateTrainAccommodationSchemeAtas #IndianRailwaysNews2026 #ConfirmedSeatForWaitingListPassengers #VikalpSchemeRefundPolicy #RailwayTravelUtilityTips #IrctcBookingHacks2026 #2026TravelNewsIndia #SubahSamachar
