Noida News: प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने फंदे से लटककर की आत्महत्या सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर में हुई घटना माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर के फ्लैट में रहने वाले 19 वर्षीय प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने सोमवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह इस घटना का पता चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्र ने माफी मांगते हुए लिखा है कि सॉरी मम्मी-पापा जैसा बनना चाहता था, वैसा नहीं बना सका। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से श्रावस्ती के भिनगा निवासी अवधेश कुमार चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहा था। वह चाइल्ड पीजीआई परिसर के फ्लैट में रहता था। मंगलवार को रोजाना की तरह प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचा तो दोस्त फ्लैट से बुलाने गया तो शव पंखे पर लटका मिला। इसकी सूचना चाइल्ड पीजीआई के अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर अवधेश के परिजनों को जानकारी दी। परिजन अवधेश के शव को लेकर श्रावस्ती के लिए निकल गए। पिता अवनीश कुमार ने बताया कि अवधेश करीब तीन माह पहले ही यहां फ्लैट में रहने आया था। सोमवार को उसने परिवार से फोन पर बातचीत भी की थी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 18:10 IST
Noida News: प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने फंदे से लटककर की आत्महत्या #TraineeLabTechnicianCommitsSuicideByHanging #SubahSamachar
