Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के विधायकों का प्रशिक्षण 30 को
हरियाणा विधान सभा की ओर से प्रशिक्षण हरियाणा निवास में होगाचंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की ओर से 30 अप्रैल को विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कराया जाएगा। सेक्टर-तीन स्थित हरियाणा निवास में होने वाली इस कार्यशाला में प्रशिक्षण का विषय संसदीय समितियां-सदस्यों की भूमिका रहेगा। कार्यशाला का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करेंगे।कार्यशाला में राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, हिपा महानिदेशक मनोज यादव, लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव धीरज कुमार, प्राइड निदेशक राज कुमार, लोक सभा सचिवालय में निदेशक भारती संजीव टुटेजा विधायकों को कमेटी की व्यवस्था की जानकारी देंगे। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी मौजूद रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:36 IST
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के विधायकों का प्रशिक्षण 30 को #Training #HaryanaMLAs #SubahSamachar
