Himachal: 3500 रुपये किराये पर पूरा होगा 25 मिनट में मंडी से चंडीगढ़ का सफर, शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

मंडी से चंडीगढ़ की यात्रा अब महज 25 मिनट में पूरी की जा सकेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को मंडी-चंडीगढ़ सीधी हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से इस सेवा की शुरुआत की। हालांकि, पहले दिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, लेकिन मौसम अनुकूल रहने पर प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। इस सेवा के शुरू होने से मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कम समय में चंडीगढ़ पहुंचने की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। मंडी में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में उपायुक्त अपूर्व देवगन, हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने की सरकार की योजना की जानकारी भी साझा की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 15:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: 3500 रुपये किराये पर पूरा होगा 25 मिनट में मंडी से चंडीगढ़ का सफर, शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा #CityStates #Shimla #Mandi #MandiChandigarhHelicopterService #SubahSamachar