Meerut News: पुण्यतिथि पर नगीन चंद जैन को किया नमन
- फोटो भी गंगानगर। मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ में नगीन ग्रुप के संस्थापक नगीन चंद जैन की पुण्यतिथि मनाई गई। चेयरमैन डॉ. विशाल जैन, एकेडमिक डायरेक्टर नाजिश जमाली, प्राचार्य रवि अस्थाना ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने नगीन चंद जैन के प्रेरणादायी जीवन, उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया। छात्रों ने कविताओं तथा विचारों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन डॉ. विशाल जैन ने कहा कि वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर नीरू शिवाच, बीना गुणवंत, अलका पुंडीर, विस्मिता पटेल ने किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:15 IST
Meerut News: पुण्यतिथि पर नगीन चंद जैन को किया नमन #TributePaidToNaginChandJainOnHisDeathAnniversary #SubahSamachar
