तिहरा हत्याकांड : आरोपी हिमांशु के 22 पन्नों की सीडीआर से खुलेगा किशोरी की भूमिका का राज
नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड की जांच अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिये नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु यादव के मोबाइल नंबर की पिछले चार माह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई है। करीब 22 पन्नों की इस रिपोर्ट में कई ऐसे नंबर सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस संदिग्ध मान रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि सीडीआर के विश्लेषण से वारदात के पीछे की पूरी साजिश और इसमें कथित रूप से शामिल किशोरी की भूमिका पर भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सूत्रों के अनुसार, तिहरे हत्याकांड के बाद से ही पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। जांच में सामने आया था कि मुख्य आरोपी हिमांशु यादव का एक किशोरी से संपर्क था और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की विस्तृत कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें पिछले चार माह के कॉल और अन्य संपर्कों का ब्यौरा शामिल है। कई नंबर पुलिस के रडार पर जांच में मिली सीडीआर में कई ऐसे मोबाइल नंबर मिले हैं, जिन पर वारदात से पहले और बाद में लगातार बातचीत हुई है। पुलिस इन नंबरों के धारकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों का हत्याकांड से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध तो नहीं है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ इन नंबरों की लोकेशन और कॉल पैटर्न का भी विश्लेषण कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 19:33 IST
तिहरा हत्याकांड : आरोपी हिमांशु के 22 पन्नों की सीडीआर से खुलेगा किशोरी की भूमिका का राज #CityStates #Prayagraj #PrayagrajMurderCase #TripleMurderPrayagraj #PrayagrajCrimeNews #SubahSamachar
