यूपी में तिहरा हत्याकांड: बड़े भाई, भाभी और भतीजे का क्रूरता से कत्ल, नाबालिग कातिल ने आधी रात मचाया कत्लेआम

गोरखपुर के बांसगांव थाना इलाके में रविवार देर रात हुई एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक 16 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके तीन वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। तीनों रविवार की रात घर के एक कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपी छोटे भाई ने सोते समय उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस क्रूर वारदात में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 06:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में तिहरा हत्याकांड: बड़े भाई, भाभी और भतीजे का क्रूरता से कत्ल, नाबालिग कातिल ने आधी रात मचाया कत्लेआम #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurTripleMurder #SubahSamachar