Lalitpur News: करीला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसीललितपुर। श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्रॉली जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा में पलट गई। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के करीला में धार्मिक आयोजन से लौट रहे थे। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों व चार महिलाओं समेत 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महरौनी क्षेत्र के ग्राम भौंरदा निवासी लाखन सिंह ने मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के धार्मिक स्थल करीला में कथा व भंडारा का आयोजन किया था। इस पर वह अपने परिवार, रिश्तेदारों व गांव के लोगों के साथ रविवार की शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली से गया था। करीला में धार्मिक अनुष्ठान कर सभी श्रद्धालु सोमवार की शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। रात लगभग दो बजे उनका ट्रैक्टर जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा में ही पहुंचा था कि अचानक से ट्रैक्टर चालक लाखन सिंह को झपकी लग गई जिससे अचानक ट्रैक्टर की स्टेयरिंग मुड़ गया। इससे ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर मची चीख-पुकार सुनकर पास के ही गांव के लोग वहां पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। यहां चिकित्सकों ने बेबी राजा (35) को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। -----------यह हुए हैं घायलट्रॉली पलटने से तीन बच्चों व चार महिलाओं समेत 15 लोग घायल हुए हैं, इनमें काशीराम (55), आराध्या (8), पुष्पा राजा (60),अंजली राजा (26), बड़ी दुलईया (54), राजेंद्र (14), मंझली बहू (65), सरोज राजा (45), वीरपाल राजा (22), अंश (13), आरिस (11), नवाजिस (12), पूजा (24), टिंकू राजा (24), लवकुश ( 18 ) शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 01:46 IST
Lalitpur News: करीला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, महिला की मौत #TrolleyCarryingPilgrimsReturningFromKareelaOverturns;WomanDies. #SubahSamachar
