CG: गुंडरदेही गांव में 10 वर्षीय बालक को ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों ने जाम किया स्टेट हाईवे
नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है,सुबह लगभग 11 बजे जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही गांव में सड़क के किनारे चल रहे एक 10 वर्षीय बालक को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया,ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर मौत हो गई,ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रख कर राजनांदगांव चंद्रपुर स्टेट हाइवे जाम कर दिया,मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश की,पर ग्रामीणों की मांग थी आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए,इधर घटना के बाद पुलिस पल भर भी देर किए बिना जगह जगह बैरिकेटिंग कर तेज रफ्तार ट्रक को पकड़ने की जद्दोजहद में लग गए,लेकिन ट्रक ड्राइवर मासूम की जान लेने के बाद अब भागने की फिराक में था,मोहला थाना के बाहर पुलिस ने बैरिकेटिंग की और ट्रक रोकने में लग ग,लेकिन ट्रक ड्राइवर बैरिकेटिंग तोड़ने हुए आगे बढ़ गया,इस दौरान पुलिस के अधिकारी कर्मचारीयों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी,ट्रक ड्राइवर रिहाइशी इलाके को पार करते हुए बेकौफ आगे बढ़ता रहा,इधर पुलिस अमला ट्रक का पीछा कर रोकने का प्रयाश करते रहें,मगर ट्रक ड्राइवर को भागने का धुन सवार था,ड्राइवर रुका नहीं,पुलिस ने मानपुर प्रवेश में बैरिकेटिंग कर अब भी ट्रक रोकना चाहा,लेकिन ट्रक ड्राइवर अब भी बैरिकेटिंग तोड़ने हुए बेखौफ आगे बढ़ता रहा। इधर ट्रक के पीछे अब जिले के तीन थानों की पुलिस लग गई।घटना स्थल से लगभग 70 किलो मीटर जाने के बाद नेशनल हाईवे 930 में कोरकट्टी ग्राम के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई,ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होने पर ट्रक ड्राइवर घायल हो गया,इधर पुलिस ने मानवता दिखाते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई,पुलिस अब आरोपी ड्राइवर पर विधिवत कार्रवाई करेगा। . .
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:12 IST
CG: गुंडरदेही गांव में 10 वर्षीय बालक को ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों ने जाम किया स्टेट हाईवे #CityStates #Crime #Chhattisgarh #TruckAccident #SubahSamachar
