दो ट्रकों में भीषण टक्कर: डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, निकालने के लिए बुलानी पड़ी हाइड्रा; तब बची जान
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पीछे चल रहा ट्रक आगे चल रहे कोयले से लदे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया। ये भी पढ़ें -UP:बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 10:08 IST
दो ट्रकों में भीषण टक्कर: डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, निकालने के लिए बुलानी पड़ी हाइड्रा; तब बची जान #CityStates #Agra #Mainpuri #UttarPradesh #Bewar #HighwayAccident #TruckCollision #DriverTrapped #HydraRescue #RoadAccident #DistrictHospital #PoliceRescue #CoalTruck #SubahSamachar
