Pilibhit News: चीनी मिल मार्ग पर खड़े ट्रक में लगी आग, इलाके में मची खलबली

पीलीभीत शहर के एलएच शुगर मिल मार्ग पर शनिवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों में खलबली मच गई। करीब आंधे घंटा तक ट्रक में आग जलती रही। ट्रक चालक के चिल्लाने पर लोग एकत्र हुए। इसके बाद फायर पाइपलाइन की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग से ट्रक के केबिन का भाग जलकर नष्ट हो गया। ट्रक मिल के अंदर जाने के इंतजार में खड़ा किया गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit News: चीनी मिल मार्ग पर खड़े ट्रक में लगी आग, इलाके में मची खलबली #CityStates #Pilibhit #TruckFire #Accident #SubahSamachar