Panipat News: अमरनाथ यात्रा के लिए खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना, नागा कोटी में लगेगा विशाल भंडारा

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। श्री महादेव अमरनाथ सेवा समिति, पानीपत द्वारा पवित्र अमरनाथ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं से भरे ट्रकों को वीरवार को जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया।समिति की ओर से इस वर्ष भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मार्ग स्थित नागा कोटी पड़ाव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह सेवा कार्य 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक निरंतर संचालित रहेगा।इसी क्रम में वीरवार को राशन एवं अन्य राहत सामग्री से भरे ट्रकों के जत्थे को समिति के अध्यक्ष विजय जैन, सुप्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश जैन और वाइस चेयरमैन कृष्ण चंद बंसल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया।अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि बाबा बर्फानी के भक्तों की निःस्वार्थ सेवा करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नागा कोटी पड़ाव पर हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि कठिन और दुर्गम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर समिति के प्रधान दिलावर खर्ब, उपप्रधान अनिल रोहिल्ला, महासचिव विशाल धवन, सहसचिव चांद मिगलानी, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंगला, हेमंत रोहिल्ला और हेमंत शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: अमरनाथ यात्रा के लिए खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना, नागा कोटी में लगेगा विशाल भंडारा #TrucksLoadedWithFoodSupplies #SubahSamachar