Trump: ईरान युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतों में आएगी भारी गिरावट, ट्रंप का बड़ा दावा; चीन पर भी दिया बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान से जुड़े संघर्ष के खत्म होने के बाद वैश्विक तेल कीमतों में “बहुत बड़ी गिरावट” देखने को मिलेगी। फॉक्स न्यूज की पत्रकार मारिया बार्टिरोमो को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि फिलहाल तेल की कीमतें लगभग 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं, लेकिन हालात सामान्य होते ही इसमें तेज गिरावट आएगी। ट्रंप ने कहा जैसे ही यह (युद्ध) खत्म होगा, तेल की कीमतें बहुत तेजी से नीचे आएंगी और बहुत जल्द यह स्थिति बदल सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले दिए गए उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था, जिसमें उन्होंने ईंधन की कीमतों को लेकर अलग टिप्पणी की थी। खबर अपडेट हो रही है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Trump: ईरान युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतों में आएगी भारी गिरावट, ट्रंप का बड़ा दावा; चीन पर भी दिया बयान #World #International #IranIsraelWar #SubahSamachar