दोस्त दोस्त ना रहा: ईरान को लेकर ट्रंप-नेतन्याहू में तनाव? अमेरिका चाहता है समझौता, इस्राइल हमले के मूड में
अमेरिका और इस्राइल के बीच ईरान युद्ध को लेकर मतभेद खुलकर सामने आते दिख रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर तनावपूर्ण फोन पर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि जहां इस्राइल ईरान पर दोबारा सैन्य हमले चाहता है, वहीं अमेरिका फिलहाल समझौते और कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया कि बातचीत के बाद नेतन्याहू बेहद नाराज और बेचैन नजर आए। इस्राइली नेतृत्व का मानना है कि ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह कमजोर करने और उसकी महत्वपूर्ण संरचनाओं को नष्ट करने के लिए दोबारा हमले जरूरी हैं। (यह खबर अपडेट की जा रही है)
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 04:05 IST
दोस्त दोस्त ना रहा: ईरान को लेकर ट्रंप-नेतन्याहू में तनाव? अमेरिका चाहता है समझौता, इस्राइल हमले के मूड में #World #International #IranIsraelWar #WestAsiaTensions #SubahSamachar
