एक्स पर ट्वीट कर अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक कराने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। शहर के नेहरू पार्क निवासी सतपाल हाडा ने स्वास्थ्य मंत्री को एक्स (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से ट्वीट कर अस्पताल की खराब एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों को शीघ्र ठीक करवाने की मांग उठाई है। अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र पहले से ही संचालित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, आठ अप्रैल 2026 तक कुल 40 मरीजों के सीटी स्कैन किए जा चुके हैं। मुफ्त योजना के तहत 14 बीपीएल कार्ड धारकों तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 18 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया है जबकि बिना किसी छूट के आठ मरीजों ने भी इस सुविधा का लाभ लिया है। बताया कि अस्पताल में एक्सरे की कुल चार मशीनें हैं जिनमें से तीन सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं जबकि एक मशीन खराब पड़ी है। इसी प्रकार अल्ट्रासाउंड की दो मशीनों में से एक बंद है और दूसरी मशीन के प्रोब में तकनीकी त्रुटि होने के बावजूद उसी से काम चलाया जा रहा है। अस्पताल में तैनात दोनों ऑपरेटर मशीनों का संचालन कर रहे हैं। -फोटो 90 :

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्स पर ट्वीट कर अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक कराने की मांग #TweetingToX #HeDemandedRepairOfTheUltrasoundMachine. #SubahSamachar