Chamba News: बीस लड़कियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन

संवाद न्यूज एजेंसीबनीखेत (चंबा)। चिकित्सा खंड समोट के तहत शनिवार को चौदह और पंद्रह वर्ष की 20 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शामलाल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीका) सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) और अन्य एचपीवी संबंधित कैंसर से बचाने वाला एक अत्यंत प्रभावी टीका है। चौदह और पंद्रह वर्ष की लड़कियों के लिए यह सबसे उपयुक्त है। इसको 26 वर्ष तक लगवाया जा सकता है। भारत में अब सरकार की ओर से लड़कियों के लिए मुफ्त टीकाकरण की योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत समोट ब्लॉक के सात सेंटरों में शनिवार को 20 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। इसमें बनीखेत में तीन, चुवाड़ी में पांच, ककीरा में तीन, बाथरी में दो, हुनेरा में एक, बगढ़ार में दो और सिहुंता में चार लड़कियों का टीकाकरण किया गया। 29 मार्च 2026 से शुरू हुई इस स्पेशल टीकाकरण ड्राइव में अब तक लगभग डेढ़ सौ लड़कियों का टीकाकरण हो चुका है, जो 24 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जयादा से ज्यादा संख्या में 14 और 15 वर्ष की लड़कियों को टीका लगवाएं। सरकार की ओर से इसे निशुल्क लगाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: बीस लड़कियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन #TwentyGirlsWereGivenTheHPVVaccine. #SubahSamachar