Agra News: घरों से उठाया दोगुना कचरा, सड़कों की कराई धुलाई

आगरा। पंचोत्सव पर शहर में प्रदूषण और गंदगी देखते हुए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। घरों और दुकानों की सफाई में दोगुना कचरा निकल रहा है, जिसे कुबेरपुर लैंडफिल साइट पहुंचाया जा रहा है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, वेस्ट टू वंडर पार्क, डिवाइडर, सेल्फी पाॅइंट, सड़कों और फुटपाथों की सफाई के साथ धुलाई कराई जा रही है। शहर में हर दिन 950 से 1100 टन कचरा निकलता है लेकिन दिवाली से पहले घरों और दुकानों की सफाई से यह 2298 टन तक पहुंच रहा है। बीते 10 दिनों में कचरे की मात्रा में इजाफा हुआ है। खासकर 1 नवंबर से यह लगभग दोगुना से ज्यादा है। इसमें नगर निगम सीमा, यूपीसीडा और छावनी परिषद क्षेत्र से उठाया गया कचरा शामिल है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि नगर निगम सुबह बाजार खुलने से पहले ही धुलाई करा रहा है। प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़कों और फुटपाथों पर जमी धूल को हटाने के साथ सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। ------------स्मार्ट सिटी के कैमरों से निगरानीनगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्मार्ट सिटी के कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है। कैमरों के माध्यम से प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की निगरानी की जा रही है। सफाई कार्य में कमी मिलने पर अधिकारियों से तत्काल सुधार कराने के लिए कहा जा रहा है। सड़कों की कराई धुलाई

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: घरों से उठाया दोगुना कचरा, सड़कों की कराई धुलाई #TwiceTheAmountOfWasteCollectedFromHomes;StreetsWashedDown #SubahSamachar