Twisha Sharma Case: पुलिस पूछताछ में पति समर्थ का चौंकाने वाला खुलासा, बताई दोनों के बीच की झगड़े की ठोस वजह

राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में दहेज हत्या के आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। समर्थ अधिवक्ता होने के कारण बहुत सोच-समझकर पुलिस को जवाब दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। समर्थ ने भोपाल पुलिस की एसआईटी की पूछताछ में कहा है कि वह और उनकी मां परिवार बढ़ाने के लिए ही शादी की थी। त्विषा बच्चा नहीं चाहती थी। 17 अप्रैल को मैं त्विषा को लेकर डॉक्टर के यहां गया था, जहां जांच में पता चला कि त्विषा के पेट में दो-ढाई माह का गर्भ है तो वह भौंचक्की रह गई। वह यह बच्चा नहीं चाहती थी, लेकिन मैं और मेरी मां गिरिबाला सिंह परिवार बढ़ाने के लिए बच्चा चाहते थे। 17 अप्रैल को सुबह त्विषा को गर्भवती होने का पता चला, उसी दिन वह शाम को नोएडा चली गई। ये भी पढ़ें-Twisha Sharma Case:एसजी बोले- ऐसी घटना से अच्छा, हो जाए तलाक; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- निष्पक्ष जांच जरूरी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Twisha Sharma Case: पुलिस पूछताछ में पति समर्थ का चौंकाने वाला खुलासा, बताई दोनों के बीच की झगड़े की ठोस वजह #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #TwishaSharmaCase #SubahSamachar