Panipat News: गत्ता कारोबारी पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। गत्ता कारोबारी के कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-3 पुलिस टीम ने बुधवार शाम दो और आरोपियों विद्यानंद कॉलोनी निवासी अनस और सोहेल को गिरफ्तार किया है। सीआईए-3 प्रभारी सुभाष ने बताया कि दोनों आरोपियों को उग्राखेड़ी मोड़ के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से डंडा भी बरामद किया गया है।शिकायतकर्ता नवादा पार निवासी मोहम्मद फारूख ने चांदनी बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका गत्ते का कारोबार है और 11 जून की दोपहर वह सनौली रोड स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान फुरकान अपने बेटे सुहेल सहित सात-आठ युवकों के साथ कार्यालय में घुसा और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी थी। पूछताछ के दौरान अनस और सोहेल का नाम सामने आने पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: गत्ता कारोबारी पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार #TwoAccusedArrestedInConnectionWithTheAttackOnACardboardTrader. #SubahSamachar