Ambala News: फेसबुक से डाटा चोरी कर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

अंबाला सिटी। अंबाला साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर शादी कराने व रॉयल रिश्ते दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। साइबर टीम ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबिश देकर गिरोह के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फेसबुक पेज के माध्यम से लोगों का डाटा चुराते थे और फिर उन्हें जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेते थे। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा निवासी सुधीर कुमार साहू व तुकेस्वर नंद उर्फ शिवा को पुलिस ने शुक्रवार में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। साइबर थाना प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह फेसबुक पर रॉयल रिश्ते नाम से फर्जी पेज चलाते थे। जैसे ही कोई यूजर इस पेज को लाइक या क्लिक करता तो आरोपियों के पास उसकी पूरी प्रोफाइल और पर्सनल डिटेल पहुंच जाती थी। इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। यह गैंग हाईटेक तरीके से काम कर रहा था। आरोपियों से 19 कीपैड मोबाइल बरामद हुए हैं। इन मोबाइलों से आरोपी सामान्य कॉलिंग के दौरान महिला की आवाज में बात करके पुरुषों को लुभाते थे। इसके अलावा आरोपियों से 10 एंड्रॉयड स्मार्टफोन, 1 टैबलेट भी बरामद किए गए हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 03:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: फेसबुक से डाटा चोरी कर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार #TwoArrestedForFraudInvolvingDataTheftFromFacebook. #SubahSamachar