Ambala News: जाली नंबर प्लेट लगा चोरी की बाइक बेचते दो गिरफ्तार
अंबाला सिटी। पुलिस ने नडियाली कट के पास से एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमरजीत के रूप में हुई है, जो बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगाकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा था।पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह बाइक गोविंदगढ़ (पंजाब) निवासी मंदीप सिंह से ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी मंदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि बरामद बाइक पटियाला से चोरी की गई थी। आरोपी अमरजीत पर पहले भी पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 03:32 IST
Ambala News: जाली नंबर प्लेट लगा चोरी की बाइक बेचते दो गिरफ्तार #TwoArrestedForSellingStolenBikeWithFakeNumberPlate #SubahSamachar
