शामली में गैंगवार: इंस्टाग्राम लाइव विवाद के बाद फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे सहित गिरफ्तार किया

शामली के कैडी बस स्टैंड के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई गैंगवार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। ईद के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा पुलिस के अनुसार, ईद के दौरान हुई मारपीट और सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम लाइव आकर गाली-गलौज करने के कारण राणा और हरड़ गुटों के बीच विवाद गहराता चला गया। बृहस्पतिवार शाम कैडी बस स्टैंड के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शामली में गैंगवार: इंस्टाग्राम लाइव विवाद के बाद फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे सहित गिरफ्तार किया #CityStates #Shamli #शामलीन्यूज #गैंगवारशामली #इंस्टाग्रामलाइवविवाद #शामलीफायरिंगकेस #यूपीक्राइमन्यूज #ShamliGangwar #InstagramLiveFight #UpCrimeNews #ShamliPoliceAction #GunFiringCase #SubahSamachar