Ambala News: नग्गल में पशु बाड़े का ताला तोड़कर दो भैंसें चोरी
जलबेड़ा। हुमांयुपुर गांव में पशु चोर गिरोह ने एक ही रात में दो घरों के बाड़े के ताले तोड़ गए। चोरों ने चाचा व भतीजे के बाड़ों के ताले तोड़कर वहां बंधी दो भैंसें चोरी कर लीं। पीड़ित किसानों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। सुरता सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। बुधवार रात 8 बजे उसने अपनी भैंस को बाड़े में बने कमरे में बांधा और ताला लगाकर अपने घर सोने चला गया। वीरवार सुबह जब वह 4 बजे भैंस को चारा डालने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। बाड़े के कमरे का ताला टूटा हुआ था व भैंस वहां से गायब थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 03:32 IST
Ambala News: नग्गल में पशु बाड़े का ताला तोड़कर दो भैंसें चोरी #TwoBuffaloesStolenByBreakingTheLockOfCattleShedInNaggal #SubahSamachar
