UP: भेलूपुर में ठगी के दो मामले...कारोबार और फ्लैट में निवेश के नाम 13.90 लाख का लगाया चूना; चार के खिलाफ FIR

Varanasi Crime:कारोबार के नाम पर बेयरिंग की सप्लाई करने और एनटीपीसी के वेंडर सुमित कुमार झा से कारोबार बढ़ाने के नाम पर तीन लाख की ठगी हुई है। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ सोमवार को भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कमच्छा बैजनत्था निवासी सुमित कुमार झा ने पुलिस को बताया कि उसका सिक्स फ़्लैगस मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है, जिससे बेयरिंग की सप्लाई करता है। एनटीपीसी का रजिस्टर्ड वेंडर भी है। 2 जुलाई 2025 लोहता के महमूदपुर जगन्नाथपुरी निवासी अमरनाथ मौर्य, मुंबई के कुर्ला निवासी मित्र रंजीत ऋषिराज पांडेय और दिल्ली में चीफ प्रोटोकॉल अफसर अनंत पांडेय ने देश के एनटीपीसी के वेंडर लिस्ट में शामिल कराने का झांसा दिया। दिल्ली में अनंत पांडेय के साथ रणजीत ऋषिराज पांडेय ने हार्टीकल्चर विभाग भारत सरकार के सचिव आईएएस टीसी शर्मा से मीटिंग कराई। पत्र प्राप्त होने का झांसा दिया और फिर अमरनाथ मौर्य के फर्म कुसुम फैशन के खाते में 3 लाख रुपये कंसलटेंसी फीस ट्रांसफर कराया गया। बाद में मालूम चला कि सिर्फ झांसा दिया गया। अमरनाथ मौर्य, रणजीत ऋषिराज पांडेय व अनंत पांडेय ने साजिश के तहत जालसाजी की है। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 22:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: भेलूपुर में ठगी के दो मामले...कारोबार और फ्लैट में निवेश के नाम 13.90 लाख का लगाया चूना; चार के खिलाफ FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar