Pratapgarh News: निगम की दो बसों का संचालन बंद, यात्री परेशान
परिवहन निगम ने मंगापुर से वाराणसी के लिए बस सेवा को बंद कर चांदा से लखनऊ के बीच संचालित कर दिया है। वहीं, डिपो से शाम सात बजे प्रयागराज जाने वाली अंतिम बस सेवा को भी बंद कर दिया है। जिससे वाराणसी और प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो आने वाले लोगों को प्रयागराज व वाराणसी जाने के लिए भंगवाचुंगी चौराहा जाना पड़ रहा है। लोग निजी बस का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो मई में मंगापुर से वाराणसी के लिए बस सेवा की शुरुआत हुई थी। जिसे 31 मई को बंद कर दिया गया। डिपो से हर शाम सात बजे प्रयागराज जाने वाली बस का संचालन भी 31 मई को बंद कर दिया गया। जिससे यात्रियों की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में फोरमैन से बात करके दो बसों का पुराने मार्ग पर संचालन कराया जाएगा।शाम को प्रयागराज के लिए बस संचालन की लगातार मांग की जा रही है लेकिन निगम के अफसर बस के संचालन में कटौती कर रहे हैं। जिस कारण निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।दीपक मिश्र, शिवसतमंगापुर से वाराणसी के लिए संचालित इकलौती बस सेवा के संचालन पर रोक लगाए जाने से वाराणसी जाने में कई बार बस बदलना पड़ रहा है। जिससे समय और पैसे दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। विनोद कुमार, मंगापुर।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:10 IST
Pratapgarh News: निगम की दो बसों का संचालन बंद, यात्री परेशान #PratapgarhNews #SubahSamachar
