Delhi NCR News: लूटपाट के विरोध पर एक शख्स की हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
-लोगों ने घटना के समय एक स्कूटी के घूमने की दी थी जानकारी -चाकू मारने के बाद बदमाशों ने मृतक के परिचित पर भी चाकू से हमला कर दोनों का मोबाइल लूटकर भागे थे -पुलिस ने दोनों फोन के अलावा चाकू और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।बेगमपुर थाना पुलिस ने लूटपाट के विरोध पर एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या करने और दूसरे को घायल करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहचान रोहित और दुर्गेश के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने चाकू, दो फोन, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। दोनों बदमाश नशे के आदी और आदतन अपराधी हैं। इनपर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 16 फरवरी की शाम बेगमपुर थाना पुलिस को रोहिणी के सेक्टर 23 में पेट्रोल पंप के पास दो लोगों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति के सीने में चाकू के घाव हैं और वह बेहोश पड़ा है। पुलिस ने उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां पर पुलिस को एक चश्मदीद भी घायल अवस्था में मिला। जिसने अपना नाम राम यादव बताया। उसने मृतक की शिनाख्त अमर नाथ यादव के रूप में की। राम यादव ने बताया कि बदमाश उनसे मोबाइल फोन लूट रहे थे, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया और मोबाइल लूटकर भाग गए। अमरनाथ के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:43 IST
Delhi NCR News: लूटपाट के विरोध पर एक शख्स की हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार #TwoCriminalsArrestedForKillingAManWhoResistedRobbery #SubahSamachar
