Meerut News: दौराला ब्लॉक में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
दौराला। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत उप निदेशक पंचायत मेरठ मंडल के मार्गदर्शन में बुधवार को दौराला ब्लॉक में प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। बीडीओ रामकुमार, चरणजीत सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा, प्रशिक्षक डॉ. मदन लाल, बबीता नागर ने दीप जलाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। डॉ. मदनलाल व बबीता नागर ने बताया कि जेम पोर्टल ई कॉमर्स पोर्टल है, जहां सरकारी विभाग मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पीएसयूएस अपनी जरूरत का सामान ऑनलाइन खरीद सकते हैं, जिससे सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता व गति आती है। बताया कि यह डिजिटल और स्व संचालित खरीदारी को बढ़ावा देता है, जिसमें सभी के लिए एक समान और पारदर्शिता मंच मिलता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:17 IST
Meerut News: दौराला ब्लॉक में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ #Two-dayTrainingStartedInDauralaBlock #SubahSamachar
