Una News: दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट 8 से

बड़ूही (ऊना)। गुग्गा जाहर वीर यूथ क्लब चकसराय की ओर से चकसराय गुग्गा में 8 और 9 अगस्त को दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंब ब्लॉक की स्थानीय टीमों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की ओपन वर्ग की टीमें भी भाग लेंगी। क्लब के सदस्य अमित शर्मा, अनिल शर्मा और पूर्व उपप्रधान गुलशेर मोहम्मद ने बताया कि 8 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें विजेता टीम को 5,100 रुपये और उपविजेता टीम को 3,100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। 9 अगस्त को ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें विजेता टीम को 11,000 रुपये औश्र उपविजेता टीम को 7,100 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। सभी इच्छुक टीमें अपनी एंट्री 8 अगस्त से पहले ही सुनिश्चित करें। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट 8 से #Two-dayVolleyballTournamentFrom8 #SubahSamachar