दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: गाजियाबाद में कैंटर-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक्सप्रेसवे पर एक बंद बॉडी कैंटर की खड़े ट्रक से जोरदार भिड़न्त हो गई। इस भीषण हादसे में कैंटर के ड्राइवर और कन्डक्टर दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को थाना मसूरी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से करीब 1 किलोमीटर आगे दुहाई की ओर जाने वाली साइड में हुई। दादरी से दुहाई की तरफ जा रहे एक बंद बॉडी कैंटर ने रोड पर पहले से खड़े एक घोड़ा ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 21:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: गाजियाबाद में कैंटर-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadRoadAccident #GhaziabadNews #DelhiMeerutExpressway #SubahSamachar