Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में दो ड्रोन आवंटित, दोनों की बैटरी डेड
- जिले में ठप पड़ी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनासंवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया ड्रोन दीदी प्रोजेक्ट की जिले में बैटरी डेड हो चुकी है। बैटरी डेड होने के साथ ही सरकार का उद्देश्य भी निष्फल रह गया है। जिले में सिवाना और अकहेड़ी मदनपुर में दो स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए गए थे। मगर दोनों ही ड्रोन की बैटरी खराब होने के कारण वह काम नहीं कर रहे हैं। योजना के तहत ग्रामीण इलाकों के महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण करने और ड्रोन के रख-रखाव की ट्रेनिंग दी जाती है। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं। ट्रेनिंग में चयनित महिलाओं को 10 से 15 दिनों की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें ड्रोन उड़ाना, फसलों की निगरानी करना, दवा का छिड़काव करना और तकनीकी समझ शामिल होती है। इस ड्रोन से महिलाएं अपनी आमदनी शुरू कर सकती हैं और उनकी खुद की खेती में भी यह ड्रोन बहुत सहायक होते हैं।बैटरी बदलने के बाद भी नहीं चलासिवाना गांव में दिए गए ड्रोन की बैटरी भी बदलवा दी गई हैं। मगर वह चल नहीं रहा है। ऐसे में महिलाओं ने ड्रोन खरीदने के लिए जो कर्ज लिया था उसका ब्याज भी लगता जा रहा है जबकि उस ड्रोन से उनको कोई आमदनी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने भी इस मामले में मुख्यालय को लिख कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। सिमाणा और अकहेड़ी मदनपुर में ड्रोन दिए गए हैं। दोनों की बैटरी डेड हो गई थी। अकहेड़ी मदनपुर वाले की बैटरी बदल दी गई है जबकि सिमाणा वाला बैटरी बदलने के बाद भी नहीं चल रहा है। इसके लिए मुख्यालय को लिख कर भेजा गया है। - डॉ. विनोद धनखड़, डीपीएम
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 20:27 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में दो ड्रोन आवंटित, दोनों की बैटरी डेड #TwoDronesWereAllottedInTheDistrict #BothOfWhichHadDeadBatteries. #SubahSamachar
