Aligarh News: टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर में दो घायल

कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक टेंपो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कठींगा नगला निवासी सुगड़पाल सिंह अपनी बेटी की ससुराल नगला परसी थाना दादों जा रहे थे। वह छर्रा से टेंपो में सवार हुए थे। इसी टेंपो में नगला बीच निवासी साहब सिंह भी गंगीरी चौराहे तक जाने के लिए बैठे थे। गंगीरी चौराहे पर पहुंचते ही टेंपो चालक ने एक स्कूटी सवार को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। हादसे में टेंपो में सवार सुगड़पाल सिंह और साहब सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर में दो घायल #AligarhNews #TwoInjured #SubahSamachar