Gurugram News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो मिस्त्री घायल
- तेज रफ्तार वाहन ने हेमराज चौक के पास मारी टक्कर, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। सोहना सदर थाना क्षेत्र में हेमराज चौक के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक सवारों के साथी की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अभयपुर गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर पर धर्म और अमरदीप नामक दो मिस्त्री टाइल लगाने का काम करते हैं। 30 जुलाई दोपहर दोनों बाइक से खाना खाने के लिए किराये के कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान हेमराज चौक के पास दमदमा की ओर से सोहना आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्म और अमरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले सोहना नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को मौके से जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रविंद्र कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि चालक शिव कुमार को जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 14:48 IST
Gurugram News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो मिस्त्री घायल #TwoMechanicsOnAMotorcycleInjuredAfterBeingHitByAPickupTruck. #SubahSamachar
