Meerut News: शिक्षिका से चेन लूटने वाले दोनों बदमाश पकड़े, पुलिस मुठभेड़ में घायल

- कैंट स्थित प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी थी चेनसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। कैंट स्थित प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका से चेन लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छह-छह मामले दर्ज है। पुलिस ने शिक्षिका से लुटी हुई चेन और घटना में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। टीपी नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर की रहने वाली हरमीत कौर शिक्षिका है। 21 अप्रैल को स्कूल से पढ़ाकर वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही घर के पास पहुंची। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और चेन लूटकर भाग गए थे। टीपीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मोहसिन निवासी पूर्वा इलाही बक्श, राशिद निवासी पूर्वा इलाही बक्श ब्रह्मपुरी के पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल ने बताया कि इनके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज और इलैक्ट्रानिक सर्विलांस और यक्ष एप के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 29 हजार 500 रुपये भी मिले है। बुधवार को दोनों को उपचार के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।-------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 20:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: शिक्षिका से चेन लूटने वाले दोनों बदमाश पकड़े, पुलिस मुठभेड़ में घायल #TwoMiscreantsWhoRobbedATeacher'sChainWereCaughtAndInjuredInAPoliceEncounter. #SubahSamachar