Kurukshetra News: हैंड ग्रेनेड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद। शुगर मिल के पास स्थित महादेव मोटर यार्ड में खड़ी स्क्रैप कार से मिले हैंड ग्रेनेड मामले में एसटीएफ और जांच एजेंसियों ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिहोवा निवासी बलजीत व ठोल गांव निवासी चंद्रपाल के रूप में हुई है। इन्हीं आरोपियों ने गुप्ता ईंट भट्टे के पास हैंड ग्रेनेड को छुपाया था। आरोपियों ने पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे किए हैं कि उन्होंने विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर कई बार इस जगह पर ग्रेनेड छुपाए व उठाए हैं। जाुंच अधिकारी दलजीत सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को सूर्य प्रताप सिंह उर्फ नोनी राणा द्वारा पुलिस रिमांड के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। वहीं नोनी राणा का रिमांड पूरा होने के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर उन्होंने शाहाबाद-लाडवा रोड पर स्थित गुप्ता ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में दो हैंड ग्रेनेड कई बार छिपाए और कई बार वहां से उठाए थे।पूछताछ में सामने आया कि बाद में विदेश से मिले निर्देश के बाद सूर्य प्रताप सिंह नोनी राणा ने एक ग्रेनेड उठाकर अपनी वर्कशॉप में खड़ी स्क्रैप कार में छिपा दिया था। हालांकि दूसरा ग्रेनेड किसने उठाया और कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी फिलहाल किसी आरोपी ने नहीं दी है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 00:50 IST
Kurukshetra News: हैंड ग्रेनेड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार #TwoMoreAccusedArrestedInHandGrenadeCase #SubahSamachar
