Panipat News: हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली रोड पर एक ऑफिस में घुसकर नवादा पार निवासी मोहम्मद फारूक पर लाठी, डंडों से हमला करने के और दो आराेपियों विद्यानंद कॉलोनी निवासी समीर व समीर को शनिवार शाम को सनौली रोड स्थित बबैल मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।सीआईए थ्री प्रभारी सुभाष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके साथी आरोपी फुरकान और फरार उसके बेटे सुहेल व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी फुरकान से की पूछताछ में सामने आया था कि दो दिन पहले उनकी फारूक के साथ मनमोहन नगर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश में उन्होंने मिलकर हमला किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार #TwoMoreAccusedInTheAttackArrested. #SubahSamachar