Kurukshetra News: रास्ते के विवाद पर दो पक्ष भिड़े
लाडवा। रादौर रोड़ पर सत्यम एनक्लेव में कालोनी वासी व प्रॉपर्टी डीलरों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया, जिससे दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। कालोनी वासी दुर्गेश गोयल, सुमित, सुनील आदि ने बताया कि साल 2009 में सत्यम एनक्लेव कॉलोनी काटी गई थी। जिसमें लगभग 60 के आसपास परिवार रहते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी के चारों तरफ दीवारें बनाई गई थी। पिछले कुछ समय से कुछ प्रॉपर्टी डीलर साथ में कॉलोनी काट रहे हैं और कालोनी की दीवार को तोड़ना चाहते हैं। दीवार टूटने तथा दूसरी कॉलोनी में रास्ता होने पर उनकी कालोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा जाएगा। कॉलोनीवासी दुर्गेश गोयल ने बताया कि सभी कॉलोनीवासी एकजुट हैं और वे किसी भी कीमत पर दीवार तोड़ने नही देंगे। वहीं दूसरे पक्ष से रामनिवास बंसल,अनुज बंसल आदि ने बताया कि सत्यम में रहने कालोनी वासी बीच सड़क में मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी महिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में दीवार व गली को लेकर बहस हो गई थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करवाया दिया गया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 02:48 IST
Kurukshetra News: रास्ते के विवाद पर दो पक्ष भिड़े #TwoPartiesClashedOverRoadDispute #SubahSamachar
