UP News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत, सात घायल
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक और ईको कार की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बरेली की ओर से आ रही एक इको कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल 12 यात्री सवार थे। इनमें से दो यात्री नवाबगंज में उतर गए थे। शेष यात्री पीलीभीत की ओर जा रहे थे। एक मृतक की नहीं हुई शिनाख्त हादसे में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बाग गुलशेर खां मोहल्ला निवासी रजत और एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 07:58 IST
UP News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत, सात घायल #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #RoadAccident #TwoPeopleDies #SubahSamachar
