आगरा में भयानक हादसा: आईएसबीटी पर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला समेत दो की माैत; हाईवे हुआ जाम
आईएसबीटी पर शुक्रवार शाम को भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला और एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस मृतक की पहचान की प्रयास में लगी हुई है। हादसा सर्विस रोड से हाईवे पर बाइक लाने के दौरान हुआ। पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। ब्लैक स्पॉट पर पहले भी हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 15:07 IST
आगरा में भयानक हादसा: आईएसबीटी पर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला समेत दो की माैत; हाईवे हुआ जाम #CityStates #Agra #AgraAccident #UpPolice #SubahSamachar
