होली पर दर्दनाक हादसा: ईंटों के चट्टे में घुसी अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की हुई मौत और एक की हालत गंभीर
होली का त्यौहार दो घरों का चिराग उजाड ले गया। बुधवार को हुई सडक दुर्घटना में बाइक के ईंटों के चट्टे से टकराने के कारण दो दोस्तों की जान चली गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जमनापार के गांव लौहवन निवासी तीन दोस्त गोविन्द, संकी और अनिकेत अपनी बाइक से मथुरा से आगरा की ओर जा रहे थे। फरह थाना क्षेत्र में महुअन टोल के पास शेरे पंजाब होटल के सामने तीन दोस्तों की बाइक सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से अनियंत्रित होकर घुस गई। तीनों बाइक से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी अभिलाख ने एम्बुलेंस की सहायता से तीनों को सीएचसी फरह भिजवाया। गोविंद और संकी की गंभीर हालत देखते हुए, उन दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जबकि गंभीर रुप से घायल अनिकेत का इलाज चल रहा है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि मृतक दोनो दोस्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 23:08 IST
होली पर दर्दनाक हादसा: ईंटों के चट्टे में घुसी अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की हुई मौत और एक की हालत गंभीर #CityStates #Mathura #MathuraAccidentNewsToday #UpAccidentNewsToday #UpHindiNewsToday #SubahSamachar
