Rohtak News: महम की बावड़ी में मिली दो पिस्तौल व एक बंदूक की नाल

महम। मुगल बादशाह शाहजहां के शासनकाल में सूबेदार सैदु कलाल की ओर से बनवाई गई महम की ऐतिहासिक बावड़ी में सोमवार को सुबह दो पिस्तौल व एक बंदूक की नाल कुएं के साथ बनाई गई पगडंडी पर रखे मिले। पुलिस ने इनको कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट छुपाने का मामला दर्ज किया है। पुरातत्व विभाग की तरफ से 60 लाख रुपये की लागत से बावड़ी का नवीनकरण कराया जा रहा है। इसके लिए बावड़ी के कुएं का पानी मोटर पंप लगाकर निकाला जा रहा है। बावड़ी के नजदीक रहने वाले एडवोकेट राजपाल अहलावत ने बताया कि वे सुबह सात बजे घूमते हुए बावड़ी की तरफ गए थे। पानी का स्तर नीचे जाने के कारण कुएं के पास बनी पगडंडी पर हथियार पड़े दिखाई दिए। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कीचड़ में सने हथियारों को कब्जे में ले लिया। महम पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी राजवीर मलिक ने बताया कि हथियार मिलने की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 21:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: महम की बावड़ी में मिली दो पिस्तौल व एक बंदूक की नाल #TwoPistolsAndAGunBarrelFoundInTheMehamBaoli. #SubahSamachar