भारत-पाक सीमा के पास दो पुलिसकर्मियों की हत्या, दोरांगला सेक्टर में हाई अलर्ट

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दोरांगला सेक्टर में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के मामले के बाद पूरे सूबे में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गांव आधियां स्थित चौकी के भीतर दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिले थे। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (कमांडो) गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार के रूप में हुई है। दोनों रात की ड्यूटी पर तैनात थे। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। मौके से पुलिस को छह खाली खोल भी बरामद हुए हैं, जिससे अंदेशा है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फॉरेंसिक और तकनीकी टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल लोकेशन डाटा खंगाला जा रहा है।पंजाब सरकार ने एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 13:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भारत-पाक सीमा के पास दो पुलिसकर्मियों की हत्या, दोरांगला सेक्टर में हाई अलर्ट #CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabPolice #AmitShah #MpSukhjinderRandhawa #IndoPakBorder #GurdaspurAttack #IndiaPakBorderGurdaspur #PunjabNewsToday #Chandigarh-punjabNewsInHindi #LatestChandigarh-punjabNewsInHindi #Chandigarh-punjabHindiSamachar #SubahSamachar