Aligarh News: नकबजनी गैंग का खुलासा, चोर व चोरी का माल खरीदने वाले दो सराफा कारोबारी गिरफ्तार

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी व सासनीगेट पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 मईको चोरी व नकबजनी की घटनाओं का राजफाश करते हुए एक चोर व चोरी का माल खरीदने वाले दो सराफा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार, थाना बन्नादेवी व सासनीगेट क्षेत्र में घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी किए जाने की कई घटनाएं प्रकाश में आईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित करते हुए घटनास्थल, आसपास के इलाके व टोल प्लाजा सहित 100 से अधिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फैजान कुरैशी निवासी बुर्ज कॉलोनी, खुर्जा नगर, बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। आरोपी फैजान ने पूछताछ में स्वीकारा कि उसने अपने साथी चांद व आदिल के साथ मिलकर बन्नादेवी व सासनीगेट क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। फैजान ने बताया कि चोरी के आभूषण खुर्जा के सराफा कारोबारी शाकिर व अनस को बेचे जाते थे। इसके बाद पुलिस ने खुर्जा में दबिश देकर सराफा कारोबारी अनस व शाकिर निवासी मोहल्ला बारादरी, खुर्जा को सुभाष रोड स्थित नूर ज्वैलर्स से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने लालच में चोरी के आभूषण खरीदने की बात स्वीकारी है। आरोपियों ने आभूषणों को गलाकर कुछ बेच दिए तो कुछ सोना सिल्ली के रूप में अपने पास रखा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 33.24 ग्राम वजन की सोने की सिल्ली भी बरामद की। एसपी सिटी ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 08:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: नकबजनी गैंग का खुलासा, चोर व चोरी का माल खरीदने वाले दो सराफा कारोबारी गिरफ्तार #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #Chori #SarafaVyapari #BuyingStolenGoods #SasniGateAligarh #AligarhNews #AligarhCrimeNews #SubahSamachar