Panipat News: हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
समालखा। एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो नशा तस्करों को 10.30 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि राक्सेड़ा गांव निवासी संदीप उर्फ विक्की और विकास उर्फ विक्की बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर आट्टा मोड़ की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत आट्टा चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। दोनों युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक पर पीछे बैठे विकास की जेब से 10.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। समालखा थाना के प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर हेरोइन के मुख्य स्रोत और इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 03:40 IST
Panipat News: हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार #TwoSmugglersArrestedWithHeroin. #SubahSamachar
