यूपी: प्रतिभा ने बढ़ाया कदम, शंघाई तक पहुंची चमक; इन क्षेत्रों में अपना हुनर दिखाएंगे चयनित युवा

उत्तर प्रदेश के दो युवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश के हुनर का प्रदर्शन करेंगे। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता (वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026) में लखनऊ के कैफ खान और लखीमपुर खीरी के रुद्र प्रताप भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कैफ कार पेंटिंग और रुद्र कंक्रीट कंस्ट्रक्शन में अपना हुनर दिखाएंगे। कौशल विकास मंत्रालय ने कौशल विकास मिशन के सहयोग से प्रतियोगिता के लिए युवाओं से आवेदन लेकर कौशल परीक्षण कराया था। जिला, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद देशभर से 63 स्किल में 70 युवाओं का चयन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के कैफ और रुद्र शामिल हैं। चयन के बाद दोनों को संबंधित क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। दोनों ने गुजरात में प्रशिक्षण लिया। हाल ही में दिल्ली में आयोजित समारोह में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने दोनों प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। भारत की टीम रविवार देर रात शंघाई के लिए रवाना हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 09:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रतिभा ने बढ़ाया कदम, शंघाई तक पहुंची चमक; इन क्षेत्रों में अपना हुनर दिखाएंगे चयनित युवा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WorldskillsShanghai2026 #KaifKhan #RudraPratap #UttarPradeshYouth #SubahSamachar