होली पर दर्दनाक हादसा: पीलीभीत में बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया में दो बाइकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। होली के पर्व पर जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दे रहे थे। वहीं दो परिवारों में बाइक भिड़ंत के बाद हुई मौत से घरों में मातम छा गया। बुधवार को रंग खेला जा रहा था। जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव बड़ेला निवासी धनपाल (25 वर्ष) अपने भाई दीपू की ससुराल थाना बिलसंडा के बकैनिया रंग खेल कर अपने बहनोई के घर मरौरी खास को निकले थे। ससुराल में होली खेल कर लौट रहे थे दोनों युवक बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी सुरेंद्र (26 वर्ष) अपनी ससुराल गंगुआपुर रंग खेल कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव गौहनिया में दोनों की बाइकें आपस में भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क के किनारे गिर पड़े। टक्कर लगने से धनपाल और सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 15:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




होली पर दर्दनाक हादसा: पीलीभीत में बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #RoadAccident #TwoYouthsKilled #SubahSamachar