Damoh News: दमोह में होली खेलने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के दो युवकों की मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों युवक होली खेलने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में गैसाबाद थाना क्षेत्र के सकोर और पुरैना गांव के बीच उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें-छतरपुर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, लगा रंग डालने आया है; पर उड़ेल दिया पेट्रोल जानकारी के अनुसार प्रिंस रैकवार (18) पिता पप्पू रैकवार निवासी रनेह और मयंक दुबे (18) पिता मुकेश दुबे मंगलवार सुबह बाइक से गैसाबाद की ओर होली खेलने निकले थे। सकोर और पुरैना गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि सिविल अस्पताल से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गैसाबाद पुलिस भी हटा पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 23:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Damoh News: दमोह में होली खेलने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर #CityStates #Crime #Damoh #MadhyaPradesh #SubahSamachar