UP Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुझ गए दो घरों के चिराग; मची चीख-पुकार
UP News: सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर मिर्जापुर गांव के समीप शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। करमौता गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (19) पुत्र हीरालाल यादव अपने बुआ के लड़के सोनू यादव (18) पुत्र शिवजी यादव निवासी बड़की बारी, थाना मनियर के साथ शनिवार की रात करीब 11 बजे बाइक से सिकंदरपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे। दोनों युवक मिर्जापुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि बेल्थरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 06:51 IST
UP Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुझ गए दो घरों के चिराग; मची चीख-पुकार #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
