Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे 15 लाख

यमुनानगर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर शातिर ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने 15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहले मामले में ठगों ने त्यागी गार्डन निवासी नितिश से 10.70 लाख रुपये और दूसरे मामले में राजा राम कॉलोनी निवासी अक्षित से 4.30 लाख रुपये की ठगी की है।पहले मामले में त्यागी गार्डन निवासी नितिश चुघ उर्फ नितिन ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार की तलाश में था। बहन के माध्यम से उसकी पहचान विक्रांत शर्मा से हुई। आरोप है कि उसने ऑस्ट्रेलिया में ओपन वर्क परमिट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। दिसंबर 2024 में विक्रांत ने विदेश भेजने का वादा कर 16 लाख रुपये खर्च बताया। इस पर भरोसा कर नितिश ने किस्तों में पैसे देने शुरू किए। उसने पहले 50 हजार रुपये ऑनलाइन और फिर चार लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेजे। बाद में एटीएम से 1.20 लाख रुपये और दिए। जुलाई 2025 में आरोपी ने फाइल कैंसिल होने का बहाना बनाकर दोबारा छह लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद भी विक्रांत ने उसे विदेश नहीं भेजा और न ही रकम लौटाई गई। नवंबर 2025 के बाद आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौच, मारपीट की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विक्रांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे 15 लाख #TwoYouthsWereDupedOfRs15LakhInTheNameOfSendingThemAbroad. #SubahSamachar