शिक्षा का सच: हिमाचल में एक-एक कमरे में चल रहे 470 सरकारी स्कूल, 2122 के पास महज दो-दो क्लासरूम
हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावों के बीच स्कूल भवनों की स्थिति एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। यू-डाइस के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में एक-एक कमरे के 470 और दो-दो कमरों के 2,122 प्राइमरी और मिडल स्कूल हैं। एक-एक कमरों वाले 282 प्राइमरी, 181 मिडिल, पांच हाई और दो वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिन स्कूलों में एक ही कमरे के सहारे कई कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाना पड़ता है, वहां बच्चों को अलग-अलग कक्षाओं के अनुरूप पढ़ाई का माहौल कैसे मिल पाता होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 21:38 IST
शिक्षा का सच: हिमाचल में एक-एक कमरे में चल रहे 470 सरकारी स्कूल, 2122 के पास महज दो-दो क्लासरूम #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #UDiseReport2026 #SubahSamachar
