Dehradun News: यूकॉस्ट ने महिला दिवस पर 27 महिलाएं कीं सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। उत्तराखंड सूचना एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विज्ञान और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सात महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान और 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भानु दुग्गल और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा न्यायाधीश कुमकुम रानी उपस्थित रहीं। डॉ. दुग्गल ने महिला उद्यमिता के महत्व पर जोर देते हुए अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद किया। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि शी फॉर स्टेम कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को तकनीक और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर महिला उद्यमियों ने अपने स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम में डॉ. मंजू सुंदरियाल, डॉ. ओ.पी. नौटियाल और डॉ. कुँवर राज अस्थाना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इन्हें किया सम्मानितसुषमा बहुगुणा, रंजना कुकरेती शर्मा, शिक्षाविद् डॉ. रीमा पंत, राजुली भट्ट, सोनिया देवी, डॉ. विजेता बिष्ट और मोनिका बोहरा के अलावा अनुराधा डोवल, मधु गुप्ता, डॉ. रमा गोयल, डॉ. ममता कुंवर, डॉ. वीना अस्थाना, ममता रावत, श्रुति जोशी, श्वेता ध्यानी, वंदना श्रीवास्तव, श्रद्धा नेगी, गीता चंदोला, अर्चना थपलियाल, प्रीति मनराल, इंजी. बबीता कोहली, डॉ. मंजू ओ. पाई, डॉ. हरिका आर. राजेश कुमार, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. बबीता बेहेरा, सुरभि माथुर और अमिता गर्ग के नाम शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: यूकॉस्ट ने महिला दिवस पर 27 महिलाएं कीं सम्मानित #UCOSTHonoured27WomenOnWomen'sDay #SubahSamachar